मोतिहारी, फरवरी 9 -- घोड़ासहन,निप्र । नेपाल सीमावत्र्ती झरोखर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर ग्राम में एसएसबी के द्वारा एक ई-रिक्शा पर लदे बड़ी मात्रा में नेपाल निर्मित कॉस्मेटिक सामानों को जब्त किया है। पकड़े गये सामानों में पॉन्ड्स ब्राईट मीराकल 64 पीस,पॉन्ड्स ब्राईट ब्यूटी 96 पीस,फेयरी एण्ड लवली बड़ा 50ग्राम-432 पीस व फेयरी एण्ड लवली 25 ग्राम-864 पीस शामिल हैं। मौके पर महिन्द्रा ई-रिक्शा को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। चालक की पहचान जमुनिया ग्राम निवासी भुनेश प्रसाद के रूप में की गयी है। चालक ने बताया है कि उक्त सामान बिकेश कुमार का है जिसे घोड़ासहन के चाहत रेडिमेड दुकान तक पहुंचाना था। जब्त सामानों को कस्टम को सौंपने की कारवाई की जा रही है। एसएसबी की इस कारवाई से तस्करों के बीच हड़कंप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...