अररिया, फरवरी 12 -- जोगबनी। सीमापार नेपाल में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वाहन चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली स्पासपेन 1500 पीस व ट्रामाडोल 1020 पीस के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है । यह कार्रवाई भारतीय सीमा से सटे नेपाल के मोरंग जिला स्थित ग्रामथान गांवपालिका वार्ड पांच के सोमवारे में की गयी है। पुलिस गिरफ्तार तीनो तस्कर से कड़ी पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...