मुंगेर, सितम्बर 20 -- मुंगेर,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरू हो रहा है। मुंगेर में 52 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाती है। मूर्तिकार प्रतिमा निर्माण में लगे हुए हैं। शहर के सादीपुर में बड़ी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है। यहां मंुगेर ही नहीं दूसरे जिले से भी लोग मां की पूजा और दर्शन के लिए आते हैं। बड़ी दुर्गा की भव्य एवं दिव्य प्रतिमा के साथ ही पूजा केन्द्र की आकर्षक सजावट हर वर्ष चर्चा में रहती है। बड़ी दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा 32 कहारों पर निकालती है। मां को कंधा देने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है। हर साल मां की रहती है एक जैसी मुखाकृति: सादीपुर में बड़ी दुर्गा की स्थापना कब से हो रही है,यह ज्ञात नहीं है। बड़ी दुर्गा की मुखाकृति हर साल एक ही रहती है। मां का दिव्य एवं भव्य स्वरूप देखत...