लखीसराय, फरवरी 19 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। नया बाजार स्थित बड़ी दुर्गा स्थान परिसर में बुधवार को श्री संयुक्त समिति के तत्वावधान में आयोजित श्री श्री 1008 नव दुर्गा माता के सातवें वार्षिक उत्सव समारोह का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही गणेश वंदना से भजन संध्या की शुरुआत हुई जिसके बाद पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। समिति के सदस्यों ने बताया कि यह सातवां वार्षिक उत्सव है जिसे हर वर्ष बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। दोपहर से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। शाम सात बजे से माता का भजन संध्या कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जिसमें स्थानीय एवं बाहर से आए भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.