बिहारशरीफ, अप्रैल 26 -- बड़ी घरियारी में आज निकलेगी कलश शोभा यात्रा 501 कलश के साथ भक्त करेंगे नगर भ्रमण कलश स्थापना के साथ शुरू होगा 7 दिवसीय श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के बड़ी घरियारी में रविवार को कलश शोभा यात्रा निकलेगी। इसमें 501 कलश के साथ भक्त नगर भ्रमण करेंगे। कलश स्थापना के साथ सात दिवसीय श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू हो जाएगा। चार अप्रैल को महाभंडारा के साथ महायज्ञ का समापन होगा। वृंदावन के व्यास श्री युगल किशोर महाराज और बनारस के आचार्य अंकित पांडेय द्वारा इस महायज्ञ का आयोजन होगा। वे शिव महापुराण कथा भी सुनााएंगे। महायज्ञ के मुख्य आयोजन जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया इस आयोजन को सफल बनाने में कमलेश पासवान, राजेश पासवान, अनु...