जमशेदपुर, जून 10 -- जमशेदपुर। बड़ा मंगलवार के पावन अवसर पर लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत और मां काली संकल्प सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन जमशेदपुर के बारीडीह गोलचक्कर में किया गया। इस अवसर पर लगभग 3000 लोगों के बीच चना-गुड़ एवं शरबत का निःशुल्क वितरण किया गया।इस पुनीत कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी भरत सिंह के द्वारा किया गया। समिति की ओर से भरत सिंह को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।अपने संबोधन में भरत सिंह ने मां काली संकल्प सेवा समिति के संस्थापक करण गोराई एवं समिति के समस्त सदस्यों को इस नेक कार्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाजसेवा ही सच्ची सेवा है और इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं।क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.