घाटशिला, मार्च 17 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के छोटा पारुलिया पंचायत अंतर्गत बड़ा पारुलिया गांव में दो दिवसीय माँ शीतला पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव में स्थित तालाब से मुख्य पुजारी भानु ठाकुर के द्वारा कलस डुबोकर मां का आवाहन कर स्थानीय संकीर्तन मंडली तथा संख ध्वनि के साथ गांव का परिभ्रमण कर पूजा स्थल पर पहुंचे और महिलाओं द्वारा पुजारी की पांव हल्दी पानी से धुलाया गया। ततपश्चात पूजा मंडप में कलस स्थापना किया गया। इस मौके पर पुजारी के नेतृत्व में पूजा मंडप में 33 कोटि देवी देवताओं का आवाहन कर पूजा पाठ कर पूजार्चना शुरू हुई। महिलाओं ने माता शीतला के समक्ष पूजा किये और दिप धूप जलाए। पूजा समापन होने के बाद सभी व्रतियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर प्रशाद ग्रहण करने के बाद अपने अपने ब्रत तोड़े।ग्रामीणों ने कहा कि यहां माता शीतला की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.