लखीसराय, मई 9 -- बड़हिया, एक संवाददाता। लखीसराय जिला का बड़हिया क्षेत्र न सिर्फ अपनी ऐतिहासिक धरोहर और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। बल्कि यह रसगुल्ले के उद्योग के रूप में भी अपनी अलग पहचान बना चुका है। दलहन उत्पादन के लिए विख्यात इस क्षेत्र को दाल का कटोरा कहा जाता है। साथ ही रसगुल्ले के कारण भी बड़हिया एक विशिष्ट मिठाई केंद्र के रूप में उभर रहा है। बड़हिया में मिठाई कारोबार की परंपरा सिर्फ स्वाद तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार और सामाजिक ताने बाने का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां के मुख्य सड़कों पर मौजूद दर्जनों मिठाई दुकानों में रोजाना सैकड़ों क्विंटल रसगुल्ले तैयार होते हैं। ये रसगुल्ले कम कीमत में उच्च गुणवत्ता के कारण स्थानीय उपभोक्ताओं के साथ साथ पड़ोसी राज्य झारखंड व उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.