भागलपुर, जून 10 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। रेलवे ने बड़हरवा से भागलपुर के बीच तीसरी और चौथी रेललाइन के लिए प्रस्ताव बोर्ड को भेजा है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ऑफ इकनॉमिक अफेयर्स (सीसीईए) मूल्यांकन करने के बाद अपना विचार रखेगी। उन सुझावों को प्रस्ताव में शामिल करने के बाद आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। मालदा रेल मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि इलाके के लोगों के लिए बड़हरवा से भागलपुर के बीच तीसरी और चौथी रेललाइन इकोनॉमिक कॉरिडोर का काम करेगा। इससे लोगों का काफी फायदा भी मिलेगा। डीआरएम ने बताया कि इस रेलखंड के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस रेल परियोजना के जल्द पूरा होने को लेकर मुआयना भी किया जाएगा। जो भी तकनीकी दिक्कते हैं, उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। सीमांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.