उत्तरकाशी, सितम्बर 1 -- बड़कोट नगर पालिका के वार्ड नम्बर सात में भारी बारिश के कारण फिर भूस्खलन सक्रिय हो गया है। यहां सरुखेत, बैकरी के निकट, तिलाड़ी रोड सहित जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिगत करीब आधा दर्जन मकानों को खाली करा दिया है। बड़कोट नगर पालिका का वार्ड सात वर्ष 2010 तथा 2013 में हुए भूस्खलन के कारण संवेदनशील घोषित किया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने वार्ड के लोगों को विस्थापित करने की बात कही थी। इन दिनों लागातार हो रही बारिश से बड़कोट के वार्ड सात में फिर भूस्खलन सक्रिय हो गया है तथा यहां जगह-जगह हो रहे भूस्खलन से लोग दहशत में हैं। सोमवार को बड़कोट एसडीएम बृजेश तिवारी ने भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा भूस्खलन की जद में आये लोगों के मकान खाली करा दिए हैं। वार्ड के भूस्खलन प्रभावित सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.