देवरिया, फरवरी 7 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र रामपुर कारखाना प्रांगण में प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रामपुर कारखाना अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। संगोष्ठी में विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव एवं स्थानीय प्राधिकारी निकाय के सदस्यों ग्राम प्रधान एवं सभासद की संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में कायाकल्प के अंतर्गत 19 पैरामीटर पूर्ण करने , डीबीटी धनराशि का उपयोग , निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों एवं उनकी सम्प्रप्ति , राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरुप स्मार्ट क्लास सेटअप पर चर्चा की गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राकेश कुमार, कामेश्वर चौहान, राम भवन यादव, शैलेंद्र कुमार मल्ल, प्रधानाध्यापक रामप्रसाद, भोला चौधरी, अरविंद कुमार राय, प्रेम नारायण, निर्भय कुमार राय, विजय शंकर यादव...