चम्पावत, अक्टूबर 9 -- लोहाघाट। बाराकोट ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी हुई। प्रतियोगिता में 18 स्कूलों के करीब 150 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कविता पाठ में अमन और मानसी प्रथम रहे। गुरुवार को जीआईसी बाराकोट में बीईओ कमल भट्ट ने विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ किया। कविता पाठ जूनियर वर्ग में अमन, आकांश, कोमल, सीनियर में मानसी, रिया, आंचल, कविता पाठ अंग्रेजी सीनियर में कंगना, हिमांशु, पूर्वी विजेता बनीं। मॉडल प्रतियोगिता में गायत्री, तनुजा, सीनियर में रोहित, मयंक, अंकित और काव्या पहले तीन स्थान पर रहे। नाटक में जीआईसी चौमेल विजेता बना। विज्ञान प्रदर्शनी सीनियर में सागर, पंकज, नेहा विजेता बने। यहां प्रधानाचार्य आशीष ओली, विज्ञान समंवयक नवीन बिष्ट, खिलानंद जोशी, हरीश पांडेय, पारस जुकरिया, रमेश जुकरिया, जगदीश अधिकारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.