शामली, फरवरी 9 -- विकास खंड ऊन के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की ब्लॉक स्तरीय वार्षिक मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल पिंडोरा के प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में लगभग 300 छात्र-छात्राओं तथा दो दर्जन से अधिक अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। जूनियर स्तर पर 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से विनय सांपला व बालिका वर्ग से मोहिनी हथछोया विजयी रहीं। 400 मीटर बालक वर्ग में आनंद म्यानकस्बा तथा बालिका वर्ग में फाइजा डोकपुरा प्रथम रहीं। कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, गोला फेंक व क्रिकेट सहित अन्य खेलों में भी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ऊन विकास पंवार रहे। उन्होंने बच्चों को खेलों के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व एबीआर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.