बाराबंकी, मई 17 -- सफदरगंज। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ सिरौलीगौसपुर की एक बैठक श्री सुन्दर लाल इंटर कॉलेज औरेला सैदनपुर में हुई। बैठक में ब्लॉक स्तरीय महिला शिक्षक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें अर्चना मिश्रा को अध्यक्ष, अपर्णा श्रीवास्तव ब्लॉक मंत्री, नाज़ली परवीन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कंचन सिंह, ब्रेंजिल प्रकाश, रूबी वर्मा, गुंजन वर्मा, संतोष सैनी को उपाध्यक्ष। इसी प्रकार नेहा शुक्ला को संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया। वहीं शिवाकांत शुक्ला को ब्लॉक संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप तिवारी, रुद्र प्रताप पाण्डेय, अंकित जायसवाल, प्रभाकर पाण्डेय, अमन कुमार वर्मा, सूरज वर्मा, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.