मिर्जापुर, नवम्बर 19 -- हलिया। ब्लॉक सभागार में बुधवार को कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि व छानवे की विधायक रिंकी कोल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी किए जाने का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। विधायक ने कृषि विभाग के स्टालों का निरीक्षण किया। एडीओ एजी नरेंद्र कानापुरिया ने किसानों से धान की पराली न जलाने की अपील की। जैविक खेती के बारे में बताया कि जैविक खेती एक गाय के गोबर से 30 एकड़ की प्राकृतिक खेती की जा सकती है। पीएम किसान निधि का 29 हजार 435 किसानों के खाते में 21 वीं किस्त जारी की गई। वही पशु चिकित्साधिकारी कमलेश कुमार ने बकरी ,सूअर, गाय के पालन के बारे में बताया। बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी ने जैविक खेती से किसानों को आय में वृद्धि की जानकारी दी। उन्होने कहाकि फा...