सोनभद्र, जून 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र की तरफ से ब्लॉक वार विशेष कैम्प लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। विशेष शिविर का आयोजन शुरू हो गया है। इसकी जानकारी प्राधिकरण के सचिव व अपर जनपद न्यायाधीश शैलेन्द्र यादव ने दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को करमा ब्लॉक परिसर में शिविर लगाकर उपस्थित लोगों को विधिक अधिकारों के साथ ही अन्य योजनाओं के बारें जानकारी विस्तृत रूप से जानकारी दी गई थी। अब छह जून को कोन ब्लॉक परिसर में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह से नौ जून को राबर्ट्सगंज ब्लॉक परिसर में, 11 जून को चतरा ब्लॉक परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। 13 जून को नगवाँ ब्लॉक में, 16 जून को घोरावल में, 19 जून को चोपन ब्लॉक में तथा 21 जून को दुद्धी ब्लॉक परिसर में शिविर आयोजित की जाएगी। शिविर में दिव्यांग बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.