चंदौली, अप्रैल 4 -- सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय के पीछे जाने वाला मार्ग काफी दिनों से खराब था। जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही थी। लेकिन अब मार्ग पर इंटरलाकिंग लगाने का काम पूरा हो गया है। जिससे लोगों को आने जाने में काफी सहूलियत होगी। सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय मार्ग लम्बे समय से खराब पड़ा हुआ था। इसके अलावा ब्लॉक मुख्यालय के पीछे जाने वाला मार्ग भी खराब था। बरसात के दिनों में दोनों मार्ग पर आने जाने में काफी असुविधा होती थी। जिसके लिये ग्रामीणों ने कई बार मांग उठाया। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने ब्लॉक मुख्यालय मार्ग का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग से कराया। लेकिन ब्लॉक मुख्यालय के पीछे जाने वाली मार्ग जर्जर पड़ा था। विधायक ने इसके लिए ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह से निर्माण के लिए आग्रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.