बदायूं, फरवरी 25 -- बदायूं, संवाददाता। पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि से मारपीट और हमला बाजार में मारने की धमकी देने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मुकदमे में शामिल सात अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी सक्रिय तलाश की जा रही है और कार्रवाई लगातार जारी है। मामला ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि केसी मौर्य के साथ 13 फरवरी को हुई मारपीट का है। केसी मौर्य जवाहरपुरी मोहल्ले के निवासी हैं और उन्होंने भतीजे की बारात में शामिल होने के बाद लौटते समय अपने साथ हुई वारदात की जानकारी पुलिस को दी थी। उन्होंने बताया कि बुधियाई रोड पर उनकी गाड़ी को रोकते हुए उसावां थाना क्षेत्र के गोतरा पट्टी भवनी के रहने वाले शालू पुत्र नरेंद्र, भूपेंद्र पुत्र हेमेंद्र, योगेंद्र प्रताप अनु पुत्र ओमपाल, उदय सिंह पुत्र राजू, विष्णु पुत्र रमन और चार अज्ञात ल...