प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 14 -- लालगंज कस्बे में स्थित मॉडल प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख इंजी. अमित सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास का फीता काटकर शुभारंभ किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहाकि स्मार्ट क्लास से बच्चों को तकनीकी ज्ञान में सहायता मिलेगी। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने स्मार्ट क्लास के बारे में जानकारी दी। संचालन प्रधानाध्यापक डा़ वीरेश सिंह ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक संघ अध्यक्ष संतोष मिश्र, महामंत्री विष्णु कुमार सिंह, सभासद पन्नेलाल पाल, अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल, अजय मिश्र, दीपक पांडेय, ममता सिंह, हिमांशु ओझा, शैलेश गुप्ता, मनीष पांडेय, ऋषि द्विवेदी, श्याम मिश्र आ...