मथुरा, जून 2 -- बलदेव। बलदेव क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर बलदेव ब्लॉक प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में उनके आवास पर मुलाकात कर विकास पर चर्चा की और दाऊजी महाराज व रेवती मैया की प्रसाद व फरिया भेंट की। ब्लॉक प्रमुख प्रतीक ने बलदेव विधान सभा क्षेत्र के विकास कार्यों के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। उन्होंने बताया कि बलदेव क्षेत्र में युवाओं के लिए खेल के लिए उचित संसाधन नहीं हैं। बलदेव क्षेत्र में स्टेडियम बनवाने का अनुरोध किया। प्रतीक ने कहा कि यमुना एक्सप्रेस-वे से आने वाले लोगों को दाऊजी महाराज दर्शन करने के लिए काफी लंबा चक्कर लगाकर बलदेव आना पड़ता है। यदि यमुना एक्सप्रेस बलदेव पर कट हो जाए तो दाऊजी महाराज के दर्शन करने आने वालों को सुविधाजनक हो जाएगा। बलदेव में सरकारी ब...