मथुरा, अप्रैल 6 -- क्षेत्र की ग्राम पंचायत नैनू पट्टी के गांव नगला सैदा में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख गोवर्धन विपिन सिंह ने खरंजा निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। ग्रामीण काफी समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त कर प्रमुख का सम्मान किया। नगला सैदा में विजय सिंह के मकान से चंदनसिंह हवलदार के मकान तक का मार्ग काफी समय से क्षतिग्रस्त पड़ा था। शुक्रवार को यहां 75 मीटर मार्ग पर इंटरलॉकिंग खरंजा निर्माण कार्य का शिलान्यास ब्लॉक प्रमुख गोवर्धन विपिन सिंह द्वारा किया गया। गांव जंगली के वीरपाल सिंह ने बताया कि सैदा में परिक्रमा मार्ग की स्थिति काफी दिनों से खराब थी, लेकिन कोई सुधि लेने वाला नहीं था। ब्लॉक प्रमुख ने इसका शिलान्यास कर गामीणों का दिल जीत लिया है। इस दौरान पूरनचंद वशिष्ठ, बनै सिंह बाबा, सरदार सिंह हवल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.