अयोध्या, जनवरी 7 -- अयोध्या। मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख हैरिंग्टनगंज अंकुर सेन यादव ने विकासखंड हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के निधियावां में नवनिर्मित पुल के साथ ही आधा दर्जन से अधिक सड़कों का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सड़के ही किसी क्षेत्र के विकास की पहचान होती है यदि सड़क ना हो तो उसे क्षेत्र को लोग पिछड़ा मानते हैं। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य इंदु सेन, यादव रामजी चौधरी, अंसार अहमद,परशुराम यादव, रत्नेश यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल यादव, सत्यदेव यादव, जगदीश यादव,देवेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार लीला चौरसिया शत्रुघ्न मिश्रा, वंदना सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.