मुरादाबाद, दिसम्बर 5 -- नगर के रामलीला ग्राउंड छहराहा पर शुक्रवार सुबह ब्लॉक प्रमुख के बेटे पर कोचिंग सेंटर के कुछ सहपाठियों ने विवाद के चलते जानलेवा हमला बोल दिया, जिसमें ब्लॉक प्रमुख का बेटा घायल हो गया। मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली पहुंचे भाजपाइयों ने नागलिया रोड पर पुलिस चौकी बनाने की मांग की। भाजपा ब्लॉक प्रमुख संजना सैनी के पुत्र अमन सैनी निवासी होलिका मंदिर वार्ड 10 शुक्रवार को नगर के रामलीला मैदान में खड़ा था। उसके साथ कोचिंग सेंटर पर पढ़ने वाला दोस्त सौरभ खड़ा था इसी बीच कोचिंग सेंटर पर पढ़ने वाले कुछ सहपाठियों ने अवैध हथियारों, बेल्ट,हॉकी से हमला बोल दिया। हमला होने पर अमन के साथी सौरभ वहां से भाग निकला। लकी पुत्र हरि सिंह, आकाश, आकिब, योगेश आदि निवासी गण चुंगी वार्ड नम्बर 1 लगभग 20 लोगों ने मिलकर अमन के साथ चाकू, बेल्ट ,हॉक...