गंगापार, फरवरी 16 -- प्रयागराज में ब्लॉक प्रमुख के पति से नैनी टोल प्लाजा में निवेश के नाम पर 17.40 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। छह माह में डेढ़ गुना रकम लौटाने का झांसा दिया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नैनी टोल प्लाजा में साझेदारी दिलाने और छह माह में डेढ़ गुना धन लौटाने का प्रलोभन देकर 17.40 लाख रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। देवरीकलां निवासी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि करछना कमलेश कुमार द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने बृजेश पाण्डेय, शैलेश पाण्डेय, अनिल मिश्रा, दुर्गेश टाक व श्रेयांश टाक के विरुद्ध धोखाधड़ी और धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.