हरिद्वार, अक्टूबर 9 -- हरिद्वार, संवाददाता। दर्जाधारी व पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल की भतीजी ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्णवाल के निलंबन के बाद भगवानपुर ब्लॉक की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। पंचायत राज निदेशक निधि यादव के आदेश के बाद अब शासन स्तर पर तीन सदस्यीय अंतरिम समिति के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रशासन ने भगवानपुर खंड विकास अधिकारी से तीन नामों की सूची मांगी है, ताकि ब्लॉक के प्रशासनिक और वित्तीय कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि समिति केवल तब तक कार्य करेगी जब तक अंतिम निर्णय नहीं हो जाता या नया प्रमुख नहीं चुना जाता। करुणा कर्णवाल के निलंबन के बाद उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.