गिरडीह, फरवरी 23 -- गावां, प्रतिनिधि। प्रखंड परिसर में सूखे तीन-चार विशाल पेड़ बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। प्रखंड परिसर में प्रतिदिन आम नागरिकों के साथ-साथ अधिकारी, जनप्रतिनिधि छोटे बड़े दर्जनों वाहन लेकर आते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार ये पेड़ काफी समय से सूख चुके हैं। तेज़ हवा, बारिश या तूफ़ान के दौरान इनके गिरने की आशंका है। खासकर आंधी-बारिश के मौसम में यहां वाहन खड़ा करना जोखिम भरा हो गया है। इसके बावजूद अब तक इन सूखे पेड़ों को हटाने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि प्रखंड परिसर में प्रखंड के अधिकारी और जनप्रतिनिधि प्रतिदिन आते हैं। लेकिन किसी ने भी इन सूखे पेड़ों की ओर ध्यान देना उचित नहीं समझा। इधर, जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी ने समस्या को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रखंड परिसर मे...