भागलपुर, अप्रैल 5 -- थाना क्षेत्र के सबौर एनएच 80 ब्लॉक चौक पर ट्रक खराब हो जाने से शुक्रवार की सुबह रुक-रुक कर जाम लगता रहा। जाम के कारण कई हल्के और भारी वाहन की दोनों तरफ लंबी कतार लगाई थी। जहां कुछ वाहन के फंस जाने के कारण आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही थी। पुलिस जाम को हटाने में लगी हुई थी। वहीं खराब ट्रक को ठीक करवाने में गाड़ी के चालक लगे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार की देर रात ही ट्रक खराब हुई थी। सबौर थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि खराब ट्रक को ठीक करवाकर हटाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.