बस्ती, सितम्बर 18 -- बस्ती, निज संवाददाता। लोकभारती के आह्वान पर विभिन्न संगठनों ने जिले के कई स्थानों पर हरिशंकरी पौधों का रोपण किया। यह आयोजन जिले के सभी विकास खंडों में किया गया। मुख्य आयोजन लोकभारती की संरक्षिका आशिमा सिंह के नेतृत्व में कड़र मन्दिर और नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा के नेतृत्व में कटेश्वर पार्क में हरिशंकरी पौधों को लगाया गया। संरक्षिका आशिमा सिंह और नगर पालिका अध्यक्षा ने हरिशंकरी पौधों के महत्व को बताया। पौधरोपण अभियान पतंजलि योग समिति, आर्य समाज, व्यापार मंडल बस्ती, विश्व हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आदि संगठनों ने सहयोग किया। इस मौके पर केशव मिश्र, गरुणध्वज पाण्डेय, सन्नो दुबे, आनंद राजपाल, सूर्यकुमार शुक्ला, सुनील गुप्ता, सतीश सोनकर, धर्मेंद्र पाण्डेय, विजय चौधरी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...