मिर्जापुर, दिसम्बर 17 -- पड़री। पहाड़ी के ब्लॉक के संसाधन केंद्र पर बुधवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी फराह रईस के निर्देशन में आयोजित किया गया। इसमें ब्लॉक के कंपोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण में बहुविकल्पीय प्रश्नों के माध्यम से छात्रों की बौद्धिक क्षमता का आकलन किया गया। इसमें 25 छात्रों का चयन किया गया। द्वितीय चरण में चयनित छात्रों को पांच समूहों में विभाजित कर दस चरणों में क्विज प्रतियोगिता हुई। उसी के आधार पर शीर्ष पांच छात्रों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय दाढ़ीराम के विशाल, कंपोजिट विद्यालय कनौरा की देविका, कंपोजिट विद्यालय तिगोड़ा ...