संतकबीरनगर, जून 10 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के कांटे मुंडेरवा मार्ग का सहरी भैंसा मोड़ का क्षेत्र हो रही दुर्घटनाओं से ब्लैक स्पॉट बन रहा है। 12 दिन के अंदर तीन बड़ी दुर्घटनाएं हुईं जिनमें 5 की मौत हो गई वहीं 11 लोग घायल हो गए। इन दुर्घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत सी हो गई है कि कब दुर्घटना हो जाए कोई भरोसा नहीं। अब इसे लोग खूनी सड़क कहने लगे हैं। एक दिन पहले आमने सामने दो बाईक भिड़ते देख आस पास के लोग हैरान हो गए। आखिर ऐसे क्यों हो रहा है। जहां कई वर्ष बीत गए घटना नहीं सुनाई पड़ती थी, आज दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिले की कांटे मुंडेरवा की सड़के पिछले 12 दिनों में हुई घटनाओं में घायलों के खून से लाल हो रही है। 27 मई को पहली दुर्घटना हुई थी। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। वही तीन लोग घायल हो गए थे। हादसों में हुई प...