एटा, नवम्बर 1 -- ब्लैक स्पॉट हाइवे स्थित गांव पुठिया पर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे है। शुक्रवार रात को बस का इंतजार कर रहे पिता-पुत्र को वाहन ने रौंद दिया। पिता की मौत हो गई। बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। आगरा में युवक का उपचार चल रहा है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक गमी में शामिल होने आए थे। इसके बाद ड्यूटी पर लौट रहे थे। थाना पिलुआ के गांव पुठिया निवासी जितेन्द्र (50) पुत्र नेत्रपाल यादव दिल्ली में नौकरी करते थे। कुछ दिन पहले परिवार के ही एक भाई की मौत हो गई थी। गमी में शामिल होने आए थे। शुक्रवार रात को ड्यूटी जाने के लिए गांव पुठिया के बाहर हाइवे पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। बेटा प्रवीन कुमार छोड़ने आए थे। रात करीब साढ़े दस बजे पिता-पुत्र को वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से पिता जितेन्द्र की म...