बलरामपुर, मार्च 15 -- बैठक बलरामपुर, संवाददाता। डीएम पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने ब्लैक स्पाट चिन्हित करते हुए सुधारात्मक कार्रवाई करने एवं साइन बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि यातायात नियमों के प्रति विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। बड़ वाहनों की ओवरलोडिंग रोकने के लिए विशेष परिवर्तन अभियान चलाया जाए। यातायात नियमों की कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। कहा कि यातायात नियमों का तीन बार से अधिक उल्लंघन करने पर ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एआरटीओ बृजेश यादव, डीआईओएस मृदुला आनंद, बीएसए शुभम शुक्ल सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.