धनबाद, मार्च 24 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद-हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस में सीटें नहीं घटेंगी। रेलवे ने अपने फैसले में सुधार करते हुए 16 की बजाय 20 बोगियों के साथ ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है। 25 मार्च से धनबाद से और 26 मार्च से हावड़ा से बदले कंपोजिशन के साथ ट्रेन चलाने की घोषणा पूर्व में ही हुई थी, जिसे रविवार को बदल दिया गया। नए कंपोजिशन में चार जनरल बोगियां बढ़ाई गई हैं। फिलहाल ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस 22 पारंपरिक यानी आईसीएफ बोगियों के साथ चल रही है, जिसमें 14 जनरल, चार सेकंड सीटिंग (नन एसी), दो एसी चेयरकार और दो एसएलआर बोगी शामिल हैं। रेलवे ने ट्रेन की जनरल बोगियों में कटौती करते हुए इसे महज छह बोगियों के साथ चलाने की घोषणा की थी। रविवार को आनन-फानन में पूर्व मध्य रेलवे के सीपीटीएम वीरेंद्र कुमार की ओर से पत्र जार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.