कौशाम्बी, दिसम्बर 17 -- सरायअकिल क्षेत्र से शुक्रवार की सुबह ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) राम गोविंद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। उनका व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट भी वायरल हुआ। बुधवार को वीडीओ नहर किनारे बेसुध हालत में मिले। पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। बंथरी निवासी रामगोविंद ग्राम विकास अधिकारी हैं। शुक्रवार की सुबह वह क्षेत्र के लिए निकले, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं पहुंचे। इससे परिजन परेशान हो गए। रिश्तेदारी के अलावा परिचितों के यहां खोजबीन की। वीडीओ की बाइक सरायअकिल के विद्युत उपकेंद्र के समीप एक दुकान पर खड़ी मिली। यहीं वीडीओ का मोबाइल भी मिला। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी तो सरायअकिल थाना पुलिस सक्रिय हुई। जांच के दौरान वीडीओ के ही मोबाइल से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें उन्होंने ब्लैकमेल का जिक...