गिरडीह, फरवरी 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़ीडीह में 22 वर्षीया युवती ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या की है। देवघर जिले के बुढ़ई थाना क्षेत्र के पथलजोर गांव निवासी मो तसलीम नामक युवक उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। युवती का आपत्तिजनक वीडियो व फोटो बनकर मो तसलीम उसे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव दिया जा रहा था। इस संबंध में मृतका के पिता की शिकायत पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी में मो तसलीम को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। क्या है मामला: दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि मो तसलीम ने षडयंत्र रचकर उसकी बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था और बराबर उसकी बेटी से मिलना-जुलना व मोबाइल पर वीडियो कॉल से बातचीत किया करता था। जानकारी होने पर उनके द्वारा अपनी बेटी ...