बिजनौर, फरवरी 10 -- चांदपुर। फादरसन पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 व 12 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित ब्लेसिंग सेरेमनी का समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर सकारात्मक ऊर्जा, भावनात्मक क्षणों एवं प्रेरणादायक वातावरण से परिपूर्ण रहा। प्रधानाचार्य अमन सूर्यवंशी एवं शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी। तथा उन्हें आत्मविश्वास, अनुशासन और परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहकर लक्ष्य पर केंद्रित रहने के लिए प्रेरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...