अमरोहा, अप्रैल 8 -- प्रेम प्रसंग को परवान चढ़ाने की जिद ठानकर एक युवती ने हदों को पार कर दिया। भनक लगने पर परिजनों ने जब उस पर पहरा बढ़ाया तो सोमवार को वह पाबंदी तोड़कर घर से भाग निकली और सीधे कोतवाली जा पहुंची। इतना ही नहीं उसने अपने हाथ में ब्लेड ले रखा था। इंस्पेक्टर से बोली अगर प्रेमी से मेरी शादी नहीं कराई गई तो देख लेना अपनी जान दे दूंगी। युवती के इन तेवरों को देख एक बारगी तो पुलिसकर्मियों के भी होश फना हो गए, लिहाजा बिना देर किए परिजनों को थाने बुला लिया। पुलिस के काफी समझाने पर परिजनों ने प्रेमी संग उसकी शादी कराने की हामी भर दी। वादा मिलने के बाद बमुश्किल युवती परिजनों के साथ घर लौटी। मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले एक किसान की बेटी का प्रेम प्रसंग दो साल से पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक के साथ चल र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.