कानपुर, दिसम्बर 7 -- कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से कानपुर क्रिकेट लीग (संडे लीग सीजन-8) में चार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में ब्लू वॉरियर्स ने क्रेजी रेंजर्स को तीन विकेट से मात दी। दूसरे मैच में मेटाडोर फोम एकादश ने राइजिंग कानपुर वारियर्स को आठ विकेट से हराया। तीसरे मैच में कलावती सुपर किंग ने नाइट स्कोचर्स को आठ विकेट से पराजित किया। चौथे मैच में बीसीए लीजेंड्स ने डैम चार्जर्स को पांच विकेट से हराया। एचएएल मैदान पर हुए पहले मैच में क्रेजी रेंजर्स की पूरी टीम 15.4 ओवर में 75 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आशीष व आयुष शुक्ला ने 13-13 रन बनाए। गेंदबाजी में राम सिंह ने चार, धर्मेंद्र यादव ने तीन व नवनीत सिंह ने दो खिलाड़ी को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी ब्लू वारियर्स ने 19 ओवर में सात विकेट पर 76 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.