नई दिल्ली, मई 21 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन (द्वारका से वैशाली/नोएडा) पर बुधवार सुबह एक बार फिर मेट्रो धीमी गति से चली। ब्लू लाइन पर द्वारका से जनकपुरी पश्चिम के बीच आई तकनीकी खराबी के कारण दोनों स्टेशनों के बीच मेट्रो को धीमी रफ्तार से चलाना पड़ा। उसका असर कॉरिडोर के बाकी हिस्से पर भी पड़ा। स्टेशनों पर मेट्रो के इंतजार का समय बढ़ा। हालांकि, मेट्रो का दावा है कि परिचालन नहीं थमा था, सिर्फ सुरक्षा कारणों से रफ्तार कम की गई थी। बुधवार सुबह करीब 9 बजे द्वारका से जनकपुरी पश्चिम के बीच अचानक से सिग्नलिंग में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण कंट्रोल रूम से मेट्रो ट्रेन का संपर्क टूट रहा था। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए दोनों स्टेशनों के बीच मेट्रो को धीमी रफ्तार से चलाया गया। जिससे दोनों स्टेशनों के बीच आवाजाही कर...