दिल्ली, जून 15 -- मेट्रो से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है। ताजा अपडेट के मुताबिक,तकनीकी खराबी के कारण करोल बाग और कीर्ति नगर के बीच ब्लू लाइन मेट्रो देरी से चल रही है। डीएमआरसी ने बताया कि हालांकि बाकी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। अब अपडेट आई है कि दोनों स्टेशनों के बीच की सेवाएं सामान्य कर दी गई हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एक्स पोस्ट पर अपडेट दिया कि करोल बाग और कीर्ति नगर के बीच ब्लू लाइन सेवा में देरी,बाकी लाइनों पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। इससे पहले सुबह 6 बजे भी दिल्ली मेट्रो ने एक अपडेट दिया था। तब DMRC ने बताया कि राजेंद्र प्लेस से करोल बाग के बीच ब्लू लाइन मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं है। हालांकि एक घंटे बाद सेवाएं सामान्य हो गई थीं। आज रविवार होने के चलते सुबह-सुबह उतनी भीड़ नहीं रहती,इससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.