लोहरदगा, दिसम्बर 23 -- लोहरदगा, संवाददाता।ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल लोहरदगा परिसर में क्रिसमस उत्सव उल्लास के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना एवं क्रिसमस संदेश के साथ हुई। स्कूली बच्चों द्वारा सुंदर गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।स्कूल के शिक्षकों ने कहा कि ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल में सभी धर्मों, जातियों और समुदायों का समान सम्मान किया जाता है। विद्यालय में दुर्गा पूजा, छठ पूजा, दीपावली, विभिन्न महापुरुषों की जयंती तथा अन्य धार्मिक एवं राष्ट्रीय पर्व पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज क्रिसमस पर्व भी सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाया गया।विद्यालय में अध्ययनरत सभी बच्चे, चाहे वे किसी भी समुदाय से हों, समान हैं और एक परिवार की तरह मिल-जुलकर रहते हैं। इस प्रकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.