चंदौली, फरवरी 4 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लास्ट कूप निर्माण में अनियमितता को लेकर क्षेत्रीय किसानों में काफी रोष व्याप्त हैं। आरोप है कि बीते वित्तीय वर्ष में ऑनलाइन आवेदन करने वाले कई किसानों को अब तक योजना का लाभ नहीं मिल सका है। वहीं क्षेत्र में कार्यरत लघु सिंचाई विभाग के कुछ कर्मचारी मनमाने ढंग से ब्लास्ट कूप का निर्माण करवा रहे हैं। किसानों का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार बीते वर्ष ऑनलाइन आवेदन किए जाने के बावजूद भी लाभ नहीं मिल पाया है। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी चाहे जाने पर गोल-मटोल जबाब मिल रहा है। जिससे किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि विभागीय कर्मचारी सुविधा शुल्क की मांग कर रहे हैं। जिसे देने में असमर्थ होने से कार्य लंबित पड़ा हैं। बीते वर्ष तत्कालीन अधिशासी अभियंता ने कहा था ...