आजमगढ़, मार्च 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। विकास खंड हरैया के ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के मामले में गुरुवार को नया मोड़ आ गया। ब्लाक प्रमुख के समर्थन में गुरुवार को 35 सदस्यों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर अपना समर्थन व्यक्त करते हुए डीएम को शपथ पत्र सौंपा। हरैया ब्लाक प्रमुख संदीप पटेल के खिलाफ अविश्वास पत्र लाने के लिए चार मार्च को 70 सदस्यों ने डीएम को शपथ पत्र सौंपा था। उन्होंने ब्लाक प्रमुख पर विकास कार्यों में धांधली करने, क्षेत्र पंचायत सदस्यों का मानदेय न देने, गबन करने का आरोप लगाया था। इस शपथ पत्र के आधार पर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने हरैया ब्लॉक प्रमुख संदीप पटेल को नोटिस जारी कर विश्वास मत पेश करने का निर्देश दिया था। जिस पर गुरुवार को ब्लाक प्रमुख संदीप पटेल के समर्थन में ब्लाक क्षेत्र के 35 सदस्य कलक्ट्रेट पहुंचे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.