लखीसराय, जनवरी 7 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के एकमात्र सदर अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक में मनमानी व अनियमितता पर राज्य प्रशासन ने संज्ञान लिया है। हिन्दुस्तान अखबार में 17 दिसंबर को "सदर अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक की नहीं थम रही अनियमितता" शीर्षक के साथ प्रकाशित खबर पर राज्य जनसंपर्क विभाग के संयुक्त सचिव सह प्रभारी राजेश कुमार ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के लिए स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को निर्देश पत्र जारी किया है। तीन जनवरी को जारी पत्र में संयुक्त सचिव ने स्थानीय सिविल सर्जन एवं डीपीएम को जांच का निर्देश व रिपोर्ट आईईसी कोषांग के ई-मेल पर उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है। राज्य प्रशासन से जांच निर्देश संबंधित पत्र आने से स्थानीय स्वास्थ्य विभाग, विशेष रूप से ब्लड बैंक पदाधिकारी व मनमानी करने वाले कर्मियों के बी...