लखनऊ, मार्च 30 -- निराला नगर स्थित एक निजी ब्लड बैंक पर खराब खून देने का आरोप लगाते हुए परिवारीजनों ने हंगामा किया। परिवारीजनों का आरोप है कि जो खून दिया गया वह इतना गाढ़ा था कि मरीज को चढ़ाया ही नहीं जा सका। इसका विरोध करने पर ब्लड बैंक कर्मचारियों ने अभद्रता भी की। तीमारदार ने इस मामले की शिकायत ड्रग इंस्पेक्टर से की तो ब्लड बैंक ने खून वापस लिया। इंदिरा नगर के अमराई गांव निवासी प्रसूता निशा गुप्ता (27) को परिवारीजनों ने प्रसव के लिए सीतापुर रोड स्थित उर्मिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार को सिजेरियन बच्चा हुआ तो डॉक्टर ने खून की कमी होने की बात कहकर दो यूनिट खून मंगवाया। वहां से तीमारदारों को एक निजी ब्लड बैंक भेजा गया। वहां से रात में तीमारदार आकाश और हिमांशु ने एक-एक यूनिट रक्तदान किया और बदले में ब्लड बैंक से दो यूनिट खून लिया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.