शामली, जून 23 -- ब्लड डोनेशन के नाम पर अवैध कारोबार करने का मामला इंटरनेट मिडिया मे वायरल हुआ तो नगर निवासियों द्वारा सीएमओ को शिकायत के बाद कैंप आयोजक बोरिया बिस्तर समेट कर भाग निकले। बिना परमिशन के चल रहे ब्लड कैंप में ब्लर्ड डोनर्स को मोबाइल और सफारी सूट का लालच दिया जा रहा था। थानाभवन नगर के अग्रवाल धर्मशाला में रविवार को शामली के एक ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया था। जिसको लेकर सुबह से ही इंटरनेट मीडिया में खबरें व चर्चा वायरल हो रही थी। कुछ लोगो का आरोप था कि ब्लड डोनेशन कैम्प लगाकर कुछ लोग बड़ा अवैध करोबार कर रहे है। लोगो का यह भी मानना है कि कुछ दिन पूर्व नगर में लगाए गए एक ब्लड कैंप में एक युवक के ब्लड देने के बाद शरीर में कमजोरी आने पर उक्त युवक गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो गया था जिसकी हफ्तो बाद उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जिसके बाद न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.