रांची, जून 30 -- रांची, संवाददाता। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के बढ़ते खतरे को देखते हुए जांच के लिए रांची सदर अस्पताल में डिजिटल मैमोग्राफी मशीन का रविवार को उद्घाटन किया गया। वीनस डीआरवी प्लस नामक यह अत्याधुनिक मैमोग्राफी मशीन रोटरी क्लब ऑफ रांची ने उपलब्ध कराई है। इसकी कीमत लगभग 45 लाख रुपये है। मशीन का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीजी रोटेरियन बिपिन चाचन, फर्स्ट लेडी रोटेरियन शिल्पी चाचन, रोटरी अध्यक्ष गौरव बागरॉय, सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार और डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ विमलेश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। क्लब की ओर से अस्पताल को लेटेस्ट कंप्यूट सेट एवं 180 लीटर की एक वाटर कूलर मशीन भी गिफ्ट किया गया। मुख्य अतिथि बिपिन चाचन ने कहा कि 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में स्तन कैंसर का जोखिम अधिक होता है। प्रारंभिक अवस्था में कैंसर की पह...