प्रयागराज, सितम्बर 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। केपी ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित ट्रस्ट के परिसर में परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में मेदांता गुरुग्राम के इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो साइंसेज के चेयरमैन डॉ. वीपी सिंह ने ब्रेन स्ट्रोक से बचाव के तौर तरीके पर जानकारी दी। डॉ. सिंह ने उपस्थित लोगों को बताया कि (फास्ट) यानि फेस, बांह, स्पीच व टाइम पर ध्यान देने से स्ट्रोक के लक्षण की जानकारी हो जाती है। जिससे मरीज को तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराकर मरीज की जान बचाई जा सकती है। परिचर्चा के दौरान कई लोगों ने अपनी समस्याओं का समाधान जानना चाहा। इस पर डॉ. सिंह ने वहां पर मौजूद कुछ मरीजों का परीक्षण भी किया। केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह ने डॉ. सिंह का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. मुरारी वर्मा ने बुके देकर उनक...