नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- हुंडई भारतीय बाजार में अपने अगले बड़े लॉन्च की तैयार कर चुकी है। ये साफ हो गया है कि कंपनी सेकेंड जनरेशन की वेन्यू 4 नवंबर को देश में लॉन्च की जाएगी। इसके तुरंत बाद अपडेटेड वेन्यू N लाइन का भी पेश कर सकती है। नई जेन की वेन्यू के डिजाइन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसमें नए फ्रंट और रियर बंपर, वर्टिकल स्टैक्ड प्रोजेक्टर यूनिट्स के साथ स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन, आयताकार इन्सर्ट वाली नई ग्रिल, नया एलॉय डिजाइन, नई LED टेल लाइट्स, रूफ रेल्स और इंटीग्रेटेड हाई-माउंटेड स्टॉप लाइट वाला स्पॉइलर शामिल हैं। मौजूदा वेन्यू का शुरुआती कीमत 7,26,381 रुपए है। 2025 हुंडई वेन्यू के इंटीरियर में डैशबोर्ड पर एक नई कर्व्ड स्क्रीन होने की उम्मीद है। इसमें पूरी तरह से डिजिटल और रंगीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस...