संभल, मार्च 8 -- नगर पंचायत सिरसी में देर रात ब्रेक फेल होने के कारण सीमेंट से भरा ट्राला मिठाई की दुकान में जा घुसा। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और दुकान को 15 लाख से अधिक का भारी नुकसान हुआ। उत्तराखंड के दड़ियाल टांडा से अलीगढ़ जा रहे ट्रक (यूपी 81 डीटी 9517) चालक अजीत निवासी तमकोली, थाना गवाना, जनपद अलीगढ़ ने बताया कि उसने गाड़ी में ब्रेक की समस्या होने की सूचना पहले ही अपने मालिक अर्जुन यादव को दे दी थी, लेकिन उसे धीमी गति से ट्रक लाने के लिए कहा। रात में जब ट्रक सिरसी के दादा मखदूम साहब की मजार के पास पहुंचा, तभी एक कार को बचाने के चक्कर में ट्राला डिवाइडर से टकरा गया। ब्रेक पूरी तरह से फेल हो गए, और ट्रक बेकाबू होकर सीधे रफी स्वीट हाउस में घुस गया। हादसा रात 2 बजे रमजान के सहरी समय हुआ, जिससे आसपास के लोग जाग रहे थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.